सावधान हो जाएँ! ये घटनाएं बताती हैं की आपको धन की हानि होने वाली है

भारत में ये मान्यता है की हर घटना के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है कई बारी ये सच भी होता है| ज्योतिष के अनुसार अगर लगातार आपके साथ कोई भी घटना हो रही हो तो उसके पीछे क्या कारण हो सकते है? आइये जानते हैं घटनाओं और उनके पीछे छुपे कारणों के बारे में अगर आप इन घटनाओं के इशारे को समझ लेते हैं तो निश्चय ही आपका भविष्य सुखमय बना सकते हैं|

धन हानि होने से पहले अक्सर देखा गया है की उस घर में लगा हुआ नल या फिर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बार बार खराब होते रहते हैं| अगर आपको भी ऐसा कुछ अपने साथ होता महसूस हो रहा है तो सतर्क हो जाए भविष्य में आपको आर्थिक हानि हो सकती है|

वैवाहिक रिश्तों में कडवाहट: अगर आपका अपने जीवनसाथी से अक्सर ही मन मुटाव होने लगा है और आपके रिश्तों में कडवाहट आने लगी है तो आपको जल्द ही धन की हानि होने वाली है|

अगर आपको पेट से जुड़े रोग बराबर परेशान कर रहे हैं या आप बिना वजह परेशान या फिर डिप्रेशन में रहने लगे हैं तो ये आने वाले भविष्य में आपको बीमारीयों के इलाज पर खर्च करना पड़ सकता है|

अगर आपके मुंह में सामान्य अवस्था से ज्यादा लार बन रही है ज्यादा का मतलब बोलते वक़्त भी अगर आपके मुंह में लार बनती है तो भविष्य में आप धन की किल्लत का सामना करने वाले हैं|

अगर आपके किसी भी पालतू जानवर की अचानक बिना किसी कारण के मृत्यु हो जाती है तो समझ लीजिये की दरिद्रता जल्द ही आपको घेरने वाली है|

अगर आपके घर की छत में ऊपर बनी पानी की टंकी की वजह से सीलन आने लगी है या फिर पानी की टंकी से पानी लीक करने लगा है तो ये दर्शाता है की भविष्य में आपकी जेब से भी घन लीक होगा अर्थात आर्थिक हानि होगी|

अगर आप व्यापार करते हैं और आपकी अनामिका ऊँगली के निचले भाग पर तिल है तो सावधान हो जाएँ आपको व्यापार में जबरदस्त घाटा होने वाला है या फिर आप अपने पार्टनर से धोखा पा सकते हैं|

आपके मुख्य दरवाजे पर तेल गिरा दिखे और पता न चल पाए की तेल कहाँ से आया तो समझ जाइए आप जल्द ही किसी बड़े कर्ज के तले दबने वाले हैं|

अगर आपकी कोई सोने या चांदी की वास्तु या फिर आभूषण गुम हो गयी है तो इसे बिलकुल भी अनदेखा न करे| सतर्क हो जाइए क्योंकि आपका कोई करीबी रिश्तेदार जिसपर आपको जरुरत से ज्यादा भरोसा है वही आपको धोखा देने की फ़िराक में है और आपको आर्थिक हानि होने वाली है|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *