हथेली में स्वास्तिक का निशान है तो आप हैं बहुत भाग्यशाली

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली की रेखाएं हमारे भविष्य के बारे में बताती हैं। यहां तक कि किसी के हाथ की कलाई, अंगूठा तथा उँगलियों के द्वारा भी भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है।

जिन लोगों की हथेली में स्वास्तिक का निशान होता है। वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। स्वास्तिक शब्द ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना है। ‘सु’ का अर्थ है शुभ और ‘अस्ति’ का अर्थ है होना।

आइए जानते हैं कि वह व्यक्ति किस तरह भाग्यशाली होता है, जिसके हाथ पर स्वास्तिक का निशान होता है।

स्वास्तिक का निशान व्यक्ति के धनवान होने की निशानी है।

अगर स्वास्तिक के निशान वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब भी हो, तो भी वह व्यक्ति अपने बल बूते पर धनवान बनने के सक्षम होता है।

जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान होता है उसकी सोच ऊँची होने के साथ साथ वह प्रतिभाशाली भी होता है।

यदि स्वास्तिक आपकी हथेली की भाग्य रेखा पर बना है तो यह आपको जीवन में कई सुनहरे मौके दिलाता है। यह अवसर आपको ज़िन्दगी के किसी भी पड़ाव में मिल सकते हैं और आर्थिक रूप से और ज्यादा प्रबल बना सकते हैं।

अगर आप की हथेली में गुरु पर्वत और स्वास्तिक का निशान दोनों ही मौजूद हैं तो आप अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगें तथा परिवार का यश बढ़ाएंगें। गुरु पर्वत हथेली की पहली ऊँगली के नीचे उभरा हुआ हिस्सा होता है।

स्वास्तिक और गुरु पर्वत एक साथ हैं तो आपका जीवन संवर जाता है और आप सज्जन व्यक्तियों के संपर्क में रहते हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *