हथेली में जीवन रेखा से जुडी कुछ रोचक बातें

हम जब भी किसी ज्योतिष को अपना हाथ दिखाते हैं तो हमारा पहला प्रश्न होता है कि हमारी जीवन रेखा क्या कहती है? हमारी हथेली में शुक्र पर्वत को घेरती हुई एक रेखा चलती है इसे ही हम जीवन रेखा कहते हैं| हर किसी की हथली में अलग – अलग आकार और बनावट की जीवन रेखा पायी जाती है| इसी अलग आकार और बनावट के कारण सबके जीवन के रहस्य अलग – अलग होते हैं|

आइए जानते हैं हमारी जीवन रेखा से जुड़ी कुछ रोचक बातें|

जिन व्यक्तियों की हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर ज‌ितनी अध‌िक गोलाई ल‌‌िए होती है वह व्यक्त‌ि उतना ही ज‌िंदाद‌िल होता है| यदि यह रेखा कटी हुई न हो तो वह व्यक्ति कम बीमार होता है| क्योंकि ऐसी रेखा वाले व्यक्ति में रोगों से लड़ने की अद्भु क्षमता होती है|

यदि आपकी जीवन रेखा बहुत चौड़ी है लेक‌िन गहरी नहीं है तो यह आपके जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं है| ऐसी रेखा वाले व्यक्तियों के स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है| ऐसी रेखा जीवनशक्त‌ि में कमी का संकेत है| इस तरह की रेखा वाले व्यक्ति में साहस और उर्जा की भी कमी पाई जाती है|

जिन व्यक्तियों की जीवन रेखा अन्य रेखाओं के मुकाबले बहुत पतली नहीं है और गहरी है उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है| ऐसे व्यक्त‌ि काफी उर्जावान और साहसी होते हैं| यदि पतली और गहरी जीवन रेखा शुक्र पर्वत को गोलाई से घेरती है तो यह संकेत है क‌ि आपका जीवन सुखमय रहेगा और आप वैवाह‌िक जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे|

यदि आपकी जीवन रेखा पर द्वीप का न‌िशान है तो यह आपके लिए शुभ नहीं है| जीवन रेखा में जहां पर यह निशान होता है, हमें जीवन के उस भाग में स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ता है| अगर द्वीप के बाद रेखा साफ और स्पष्ट हो तो इसका मतलब है आगे के जीवन में आप स्वस्‍थ रहेंगे|

आप के अंदर रोग और चुनौत‌ियों से लड़ने की बहुत क्षमता है यदि आपकी दोनों हथेलियों में जीवन रेखा एक जैसी गोल और ब‌िना कटी हुई है तो ऐसे में आप में बचपन से ही भरपूर जीवन शक्त‌ि है| परन्तु यदि दोनों हथेली में जीवन रेखा एक समान नहीं है एक में जीवन रेखा छोटी है और दूसरी में बड़ी है तो यह जीवन और स्वास्‍थ्य के ल‌िए अच्छे संकेत नहीं हैं|

यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा जंजीर की तरह है तो यह स्वास्थ्य के लिए अशुभ है| ऐसे व्यक्त‌ि अपने स्वास्‍थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंच‌ित रह जाते हैं|

कुछ लोगों की हथेली में जीवन रेखा पर ब‌िंदीनुमा गड्डा होता है| यह ब‌िंदी ज‌ितनी होंगी उतनी बार आपके बीमार होने का संकेत है| यदि गड्डे बड़े हैं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं|

कई लोगों जीवन रेखा दो टुकड़ों में बटी होती है| यदि इन दो टुकड़ों में अध‌िक अंतर नहीं है तो बहुत गंभीर परेशानी नहीं आती है लेक‌िन दो खंडों के बीच अध‌िक अंतर कष्टकारी साबित होता है| दो भागों में बंटी जीवन रेखा यदि शुक्र पर्वत की ओर जा रही है तो यह जीवन के ल‌िए संकटकारी माना गया है।

यदि जीवन रेखा के साथ गोलाई ल‌िए एक अन्य रेखा भी चले तो यह जीवन के ल‌िए बहुत ही अच्छा माना जाता है| यह जीवन रेखा पर मौजूद हर दोष को दूर करने का काम करता है |

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *