Skip to content

ॐ जय पार्वती माता – Om Jai Parvati Mata Aarti

    ॐ जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता
    ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता
    ॐ जय पार्वती माता

    ॐ जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता
    ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता
    ॐ जय पार्वती माता

    अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता
    जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता
    ॐ जय पार्वती माता

    सिंह का वाहन साजे, कुण्डल है साथा
    देव बंधू जस गावत, नृत्य करत ताथा
    ॐ जय पार्वती माता

    सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता
    हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता
    ॐ जय पार्वती माता

    शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता
    सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा
    ॐ जय पार्वती माता

    सृष्टि रूप तुही जननी शिवसंग रंगराता
    नन्दी भृंगी बीन लाही है हाथन मदमाता
    ॐ जय पार्वती माता

    देवन अरज करत हम कवचित को लाता
    गावत दे दे ताली, मन में रंगराता
    ॐ जय पार्वती माता

    श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता
    सदा सुखी नित रहता, सुख सम्पत्ति पाता
    ॐ जय पार्वती माता

    ॐ जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता
    ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता
    ॐ जय पार्वती माता

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *