Skip to content

तोहफे में ये चीजें देने से हो जाते हैं रिश्ते खराब

    किसी का जन्मदिन हो या कोई त्यौहार हो, हम एक दूसरे को तोहफे अवश्य देते हैं| शुभ दिनों में तोहफे देकर हम अपनी खुशी सांझी करते हैं| परन्तु कई बार अनजाने में अपने प्रियजनों को ऐसे तोहफे दे देते हैं जो हमारे रिश्तों में खट्टास पैदा करते हैं और साथ ही हमें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है| इसलिए तोहफे देते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| आइए जानते हैं कि वह कौन से तोहफे हैं जिन्हे देने से रिश्ते खराब हो सकते हैं|

    नुकीली चीजें

    हमें कभी चाकू, कैंची या लोहे और धातु से बनी कोई भी नुकीली चीज किसी को तोहफे में नहीं देनी चाहिए| तोहफे में नुकीली चीजें देने से आपकी किस्मत आपसे नाराज हो सकती है|

    पानी वाली चीजें 

    यदि हम किसी को पानी वाली चीजें तोहफे में देते हैं तो तो हमें अपने जीवन में आर्थिक तंगी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

    रूमाल

    हमने अक्सर देखा कि लोग रूमाल का पैक गिफ्ट कर देते हैं| तोहफे में रुमाल देना एक गलत निर्णय है| ऐसा करने से आपके संबंध खराब हो सकते हैं| तोहफे में रुमाल देने से आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा भी आती है|

    प्रोफेशन से संबंधित चीजें

    अक्सर हम प्रियजनों को प्रोफेशन से संबंधित चीजें यह सोचकर तोहफे में दे देते हैं कि यह उनके काम आएंगी| परन्तु हमारा किसी को प्रोफेशन से संबंधित चीजें तोहफे में देने से कारोबार या नौकरी में नुकसान हो सकता है| इसलिए जो जिस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसे उस क्षेत्र से संबंधित कोई चीज न दें|

    जूते

    यदि हम किसी को जूते तोहफे में देते हैं तो आपको और तोहफा लेने वाले व्यक्ति दोनों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए ध्यान रहे कि कभी अपने प्रियजन को जूते तोहफे में न दें|

    भगवान की मूर्ति

    कभी भगवान की मूर्ति किसी को तोहफे में न दें| कहा जाता है कि भगवान की प्रतिमा स्वयं ही खरीदनी चाहिए|

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *