Skip to content

आपको बुरे सपने आते हैं? यह सब करें, यह आपको दुबारा तंग नहीं करेंगे

    सपने हमारे जीवन में बहुत खास होते हैं। क्योंकि जो हमें हकीकत में हासिल नही हो पाता, वह सपनों में हमारा होता है। परन्तु यह जरूरी नही की हमें हर बार अच्छे सपने आएं। कई बार हमें बुरे और डरावने सपने भी आते हैं। जैसे हम उठना चाह रहे हैं परन्तु हमारा शरीर हिल भी नही पा रहा। ऐसा लगता है कि कोई हमारा गला दबा रहा है और हम कुछ नही कर पाते।

    यदि आप बुरे और डरावने सपनो से परेशान हैं तो यह उपाय अपनाकर देखें।

    तनाव मुक्त रहें 

    बुरे सपनो का एक कारण तनाव भी होता है। जो लोग बहुत तनाव ग्रस्त होते हैं, उन्हें बुरे सपने आते हैं। यदि आप बुरे और डरावने सपनो से बचे रहना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप तनाव मुक्त रहें। सोने से पहले नहा लें। इससे आपको शारीरिक तौर पर आराम मिलने के साथ साथ मानसिक रूप से भी आराम मिलता है।

    डरावनी फ़िल्में न देखें 

    सोने से पहले डरावनी फ़िल्में या हिसंक विडियो न देखें। इससे शरीर में तनाव का स्तर बढ़ता है ज‌िसका प्रभाव सोने के बाद भी नजर आता है।

     भारी और तला हुआ भोजन न करें 

    रात को कभी भारी और तला हुआ भोजन न करें। इससे शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ता है और डरावने सपने अधिक आते हैं।

    गर्म दूध 

    सोने से पहले गर्म दूध लें। इससे नींद अच्छी आती है और तनाव से राहत मिलती है।

    मन में न रखें सपने 

    कभी कभी हमें एक तरह के सपने आते हैं। ऐसे में नींद खुलने के बाद अपने किसी करीबी को अपने सपने के बारे में बताएं। ऐसा करने से तनाव काम होता है।

    नकारात्मक सोच 

    पूरा दिन नकारात्मक सोचने वाले लोगों को बुरे सपनों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि पूरा दिन गलत सोचने पर रात के समय भी मस्तिष्क में वही बातें चलती रहती हैं और नींद में वह बुरे सपनो का कारण बनती है। इसलिए नकारत्मक सोच से बचें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *