Skip to content

घर की इस दिशा से निकलता हुआ गंदा पानी बन सकता है कारण मान सम्मान की हानि का

    कई बार घर बनाते समय हम अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं| हम घर की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देते हैं| परन्तु ऐसी चीज को भूल जाते है, जो आने वाले समय में हमारे अच्छे व बुरे से जुड़ी होती हैं| इन चीजों में से एक है घर का फर्श| हम घर बनाते समय घर के हर कोने पर ध्यान देते हैं| परन्तु फर्श की ढलान को अनदेखा करते हैं| यह बात ध्यान देने वाली है कि घर के फर्श की ढलान किस दिशा की और जा रही है| घर चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, उसमें पानी के निकास की जगह बहुत मायने रखती है| जिस घर के पानी का निकास वास्तु के अनुसार नहीं होता, उस घर में वास्तुदोष होता है| नहाते समय, कपड़े धोते समय या बर्तन साफ करते समय यदि पानी गलत दिशा से निकलता है तो उसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है|

    वास्तु में कुछ ऐसी बाते बताई गयी हैं जो गंदे पानी के निकासी की दिशा के बारे में बताती हैं| आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस दिशा से गंदा पानी का निकलना घर के सदस्यों पर प्रभाव डालता है|

    यदि घर का गंदा पानी ईशान की ओर से बहकर बाहर जाए, तो यह शुभ है| वास्तु के अनुसार इससे घर के सदस्यों के वैभव में वृद्धि होती है|

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर का पानी पूर्व दिशा की ओर से बाहर निकलता है, उस घर के सदस्यों की सेहत हमेशा अच्छी रहती है|

    ध्यान रखें कि आपके घर का पानी आग्नेय कोण की ओर से बाहर न निकले| वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है और इसका बुरा प्रभाव संतान के ऊपर पड़ता है|

    यदि घर के पानी का निकास दक्षिण दिशा से हो रहा है तो यह बहुत अशुभ है| इस दिशा से पानी निकलने से घर की स्त्रियों पर विपरीत प्रभाव डलता है|

    वास्तु के अनुसार यदि आपके घर का गंदा पानी पश्चिम दिशा की ओर से बाहर निकलता है तो इससे परिवार के ऐश्वर्य पर बहुत असर पड़ता है|

    यदि आपके घर के पानी का निकास वायव्य कोण की ओर से होता है तो इससे आपकी शत्रुता बढ़ती है|

    घर बनाते समय ध्यान दें कि गंदे पानी की निकासी के लिए उत्तर दिशा का प्रयोग करें| उत्तर दिशा पानी की निकासी के लिए बहुत शुभ मानी गयी है| इससे मान – सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही खुशहाली भी आती है|

    इसलिए घर बनाते समय पानी की निकासी और फर्श की ढलान पर अवश्य ध्यान दें|

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *