Skip to content

सावधान! इन दिनों में बचें पैसों के लेन देन से वरना आपका पैसा डूब जाएगा

    जरूरत के हिसाब से हम अपने दोस्तों या बैंक से उधार लेते रहते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ज्योत‌िष शास्‍त्र के अनुसार कुछ ऐसे द‌िन और समय हैं जब व्यक्त‌ि को न तो क‌िसी से पैसा लेना चाह‌िए और न क‌िसी को देना चाह‌िए। ऐसा करने से आपका पैसा डूब सकता है। आइए जानते हैं कौन से दिन पैसे के लेन देन से बचना चाहिए।

    मंगलवार का दिन कर्ज चुकाने के लिए शुभ माना जाता है। परन्तु ध्यान रहे कि इस दिन किसी से कर्ज न लें। क्योंकि इस द‌िन कर्ज लेने से आर्थ‌िक उलझनें बढ़ती हैं और कर्ज चुकाने में बाधा आती है।

    बुधवार के दिन किसी को उधार नही देना चाहिए। बुधवार के स्वामी बुध ग्रह हैं जो धन के मामले को प्रभावित करते हैं। इस दिन दिया गया उधार डूबने का डर रहता है।

    वृद्धि योग का अर्थ है वृद्धि होना। अतः जिस दिन वृद्धि योग बन रहा हो, उस दिेन इस योग के दौरान कर्ज नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने पर हमारे कर्ज में वृद्धि होती है। लेकिन यह योग कर्ज चुकाने के लिए बहुत शुभ है। इस योग के दौरान कर्ज चुकाने पर धन में वृद्धिे होती है।

    रविवार के दिन कभी कर्ज न लें। रविवार से सप्ताह आरम्भ होता है तथा इस दिन के कारक ग्रह सूर्य हैं जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं जो ऋणहर्ता माने जाते हैं। इस दिन कर्ज लेने से सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए रविवार कर्ज लेने के लिए शुभ नही है।

    शनिवार के लिए मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *