ये गलत आदतें देती हैं अशुभ फल

हर व्यक्ति में अच्छी और बुरी आदते होती हैं| हमारी यही आदतें बताती हैं कि हमारा व्यक्तित्त्व कैसा है और हम कैसी सोच रखते हैं| हमारे जीवन में आने वाले सुख – दुःख भी हमारी आदतों पर ही निर्भर करते हैं|

शास्त्रों में हमारी आदतों के बारे में बताया गया है कि हमारी कुछ गलत आदतें हमें बहुत अशुभ फल दे सकती हैं| इन आदतों को छोड़कर हम अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं| आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदते हैं जो भविष्य में हमें अशुभ फल दे सकती हैं|

स्नान घर को गन्दा छोड़ना

कुछ लोगों में आदत होती है कि वह स्नान के बाद स्नान घर की सफाई नहीं करते हैं| परन्तु क्या आप जानते है कि आपकी इस आदत से आपको चंद्र ग्रह से अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं| जल तत्व को चंद्र प्रभावित करता है| शास्त्रों में कहा गया है कि स्नान करने के बाद स्नान घर की सफाई करने से अर्थात फैले पानी को निकल देने से शरीर का तेज बढ़ता है और चंद्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं|

जूठी थाली न उठाना

कई बार हम खाना खाने के बाद अपनी जूठी थाली छोड़कर ही उठ जाते हैं| परन्तु यह आदत बिलकुल भी उचित नहीं है| हमारी इस आदत के कारण हमें कार्यों में स्थायी सफलता प्राप्त नहीं होती| हमें कभी हमारी मेहनत के अनुसार संतोषजनक फल प्राप्त नहीं हो पाता| खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को सही स्थान पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं| साथ ही, लक्ष्मी की प्रसन्नता भी मिलती हैं|

बिस्तर अव्यवस्थित रखना

हमें अपने घर में बिस्तर का भी ख्याल रखना चाहिए| घर में अव्यवस्थित बिस्तर और गंदी चादर रहने से हमारे जीवन में बहुत अशुभ प्रभाव पड़ते हैं| यदि घर में हम इन सबको अव्यवस्थित रखते हैं तो घर के सदस्यों की दिनचर्या भी अव्यवस्थित ही होती है और साथ ही यह आदत स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है|

 जूते-चप्पल अव्यवस्थित ढंग से रखना

कई बार हम घर में जूते-चप्पल इधर-उधर फेंक देते हैं| यह अच्छी आदत नहीं है| घर में अव्यवस्थित ढंग से रखे हुए जूते-चप्पलों से शत्रु भय बढ़ता है| इस आदत से मान-सम्मान में भी कमी आती है|

चीखकर बात करना 

जोर – जोर से बात करना भी एक बुरी आदत है| इस तरह बात करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं| इसलिए जो व्यक्ति चीख-चीखकर बात करता है उसे शनि के दोष का सामना करना पड़ता है|

देर से सोना 

शास्त्रों के अनुसार देर रात तक जागना अच्छी आदत नहीं है| यदि कोई व्यक्ति बिना वजह ही देर रात तक जागता है तो चंद्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है| ऐसे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| देर रात तक जागने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है|

वृद्धजनों का अपमान करना 

वृद्धजनों का अपमान करने से घर की बरकत खत्म हो जाती है| जिन घरों में वृद्धजन खुश रहते हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इसलिए कभी बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए| उनके मान-सम्मान का हमेशा ख्याल रखना चाहिए|

इधर-उधर थूकने की आदत

शास्त्रों में इधर-उधर थूकने की आदत को बहुत अशुभ फल देने वाली आदत माना गया है| इस आदत के कारण समाज में मिलने वाला मान सम्मान भी खत्म हो जाता है और आप महालक्ष्मी की कृपा से भी वंचित रह सकते हैं|

पैरों की सफाई न करना 

कई लोग केवल चेहरे की सफाई पर ध्यान देते हैं| लेकिन पैरों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं| पैरों की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए| यदि पैर गंदे रहेंगे तो दूसरों के सामने हमारा मान-सम्मान घट सकता है|

रसोई अव्यवस्थित रखना

रसोई अव्यवस्थित रखने से मंगल ग्रह के दोष बढ़ते हैं| रात को सोने से पहले जूंठे बर्तन अवश्य साफ करें| रसोई घर साफ रखने से सभी देवी – देवताओं की कृपा बनी रहती है|

You May Also Like

One Comment to “ये गलत आदतें देती हैं अशुभ फल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *