अगर सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हो तो रविवार के दिन पढ़िए सूर्य के 21 नाम

समस्त जगत की आत्मा वेदों के अनुसार सूर्य को माना गया है| यह बात सत्य है कि सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है तथा इन्ही के द्वारा सम्पूर्ण सृष्टि का पालन किया जाता है| सूर्य का अर्थ है सर्व प्रेरक, सर्व प्रकाशक, सबका आरम्भक और सबका कल्याण करने वाला है|

सूर्य उपनिषद में सूर्य को ही संपूर्ण जगत की उतपत्ति का एक मात्र कारण बताया गया है| प्राचीन काल से ही भगवान सूर्य के अनेक मन्दिर भारत में बने हुए है| वैदिक साहित्य के अतिरिक्त आयुर्वेद, ज्योतिष, हस्तरेखा शास्त्रों में भी सूर्य का अधिक महत्व है|हर भगवान का कोई न कोई दिन माना जाता है ऐसे ही सूर्य देव के लिए रविवार का दिन माना गया है| रविवार के दिन सूर्यदेवता की पूजा करने से अनेकों लाभ की प्राप्ति होती है जैसे कि यश में वृद्धि होना, शत्रुओं का दूर भागना और सारी परशानियों से मुक्ति मिलना|शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और घर में सुख-शांति का वास बना रहता है|

सूर्यदेव हमारे जीवन के अस्तित्व में महतवपूर्ण भूमिका निभाते है अगर वे दर्शन न दें तो न हमें भोजन मिलेगा और न ही पानी| अगर आप जीवन में आने वाली किसी भी समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सूर्य देव के निम्न दिए गए 21 नामों का सहारा लेना होगा और रविवार के दिन इन नामों का उच्चारण करना होगा| यह नाम पवित्र माने गए हैं| इन सूर्य नामों का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पाठ करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्‍ट हो जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है|

आइए जानते हैं भगवान सूर्य के ये प्रभावशाली 21 नाम:

  1.  विकर्तन- विपत्तियों को नष्ट करने वाले
  2.  विवस्वान- प्रकाश रूप
  3.  मार्तंड- जिन्होंने अंड में बहुत दिनों निवास किया हो
  4.  भास्कर
  5.  रवि
  6.  लोकप्रकाशक
  7.  श्रीमान
  8.  लोक चक्षु
  9.  गृहेश्वर
  10.  लोक साक्षी
  11.  त्रिलोकेश
  12.  कर्ता
  13.  हर्ता
  14.  तमिस्त्रहा- अंधकार को नष्ट करने वाले
  15.  तपन
  16.  तापन
  17.  शुचि- पवित्रतम
  18.  सप्ताश्ववाहन
  19.  गभस्तिहस्त- किरणें जिनके हाथ स्वरूप हैं
  20.  ब्रह्मा
  21.  सर्वदेवनमस्कृत

सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन इन नामों का तन मन से उच्चारण करें तथा इस दिन व्रत रखने से यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा| एक बात का ध्यान रखें कि व्रत के दिन भोजन में नमक का उपयोग न करें| सुबह सुबह नहा धो कर सूर्य को नमस्कार करना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *