
मुनक्के को दाख भी कहा जाता है| मुनक्का दो प्रकार का होता है जिन्हे हम बड़ी दाख और छोटी दाख कहते हैं| आयुर्वेद के अनुसार बड़ी दाख को एक औषधि माना गया है| मुनक्के में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं| आईये जानते हैं मुनक्के से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे मिल सकते हैं|
रक्त साफ होना
रात को सोने से पहले 10 मुनक्के लें और धोकर पानी में भिगो दें| सुबह उठ कर मुनक्कों के बीज निकाल लें और इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं| मुनक्के को इस तरह खाने से शरीर में रक्त की कमी पूरी होती है और रक्त भी साफ होता है| ऐसा करने से नाक से बहने वाला रक्त भी बंद हो जाता है|
सर्दी – जुकाम में फायदेमंद
मुनक्का सर्दी – जुकाम जैसी बिमारियों से राहत दिलाने में बहुत सहायता करता है| सर्दी – जुकाम होने पर दूध में 2 या 3 मुनक्के उबाल लें और रात को सोने से पहले इस दूध को पीएं|
गले में खराश से राहत
कई लोगों को अक्सर गले में खराश रहती है| उन्हें सुबह और शाम दोनों समय चार – चार मुनक्के खूब चबाकर खाने चाहिए| पर ध्यान रहे कि ऊपर से पानी न पीएं|
हृदय रोगों से राहत
मुनक्कों का यह उपाय आपको हृदय के रोगों से राहत दिला सकता है| 250 ग्राम दूध में 10 मुनक्के उबालें और फिर एक चम्मच घी और खांड मिलाकर सुबह के समय पीएं|
आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
दूध में मुनक्का, घी तथा मिश्री मिलाकर पीने से आँखों की रोशनी बढ़ती है|
गर्मी और पित्त को ठीक करता है
मुनक्के के प्रयोग से प्यास शांत होती है और यह हमारे शरीर में गर्मी और पित्त को ठीक करने में सहायक होता है| मुनक्का पेट और फेफड़ों के रोगों से राहत दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है|
कब्ज से राहत
मुनक्के में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करते हैं| जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है| उन्हें प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक घंटा पहले दूध में उबाले गए 10 या 11 मुनक्के अच्छे से चबाकर खाने चाहिए और वह दूध भी अवश्य पीना चाहिए|
पुराने बुखार से राहत
जिन लोगों का पुराना बुखार ठीक नहीं हो रहा है| उन्हें मुनक्के का यह उपाय अवश्य अपनाना चाहिए | 10 मुनक्कों को एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें| रात को सोने से पहले दूध में पहले मुनक्के और फिर अंजीर उबाल कर इसका सेवन करें| यह उपाय आप तीन दिन तक अपनाकर कर देखें| आपको अवश्य ही पुराने बुखार से राहत मिल जाएगी|
खाना पचाने में सहायक
मुनक्के में मौजूद तत्व खाना पचाने में हमारे शरीर की सहायता करते हैं|
कैंसर से बचाव
मुनक्के का सेवन करने से हम कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं|
दांत मजबूत होते हैं
मुनक्के के सेवन से दांत मजबूत होते हैं तथा मसूढ़े ठीक रहते हैं|
जोड़ों के दर्द से राहत
मुनक्के में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है| जिस से आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं|