इन चीजों को सोते समय तकिये के नीचे रखने से आपका दिन बन जायेगा

यदि हम रात को अच्छी नींद लें तो हमारा दिन बहुत अच्छा निकलता है| रात को अच्छी नींद लेने से पूरा दिन खुशी और आनंद के साथ बीतता है| रात को नींद ऐसी होनी चाहिए जो आपकी सारी थकान म‌िटा दे और आप अपने शरीर में ताजगी महसूस करें| परन्तु कई बार हम सुकून की नींद ही नहीं ले पाते हैं| जिस कारण हमारा अगला दिन थकावट से भरा हुआ तथा उदासीन होता है| यदि आप भी रात को ठीक से नहीं सो पा रहें हैं तो इन उपायों को अपनाकर देखें| अच्छी नींद के लिए सोते समय अपने तकिये के नीचे इन चीजों को रखें|

हनुमान चालीसा

रात को अपने सारे कार्य खत्म करने के पश्चात् जब आप सोने के लिए जाएँ तो पहले हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करें और उसे अपने स‌िरहाने रख कर सोएं| यह पाठ करने से मन शांत और एकाग्र रहता है| हनुमान चालीसा को लेकर मान्यता है कि यह पाठ करने से मन में डर, वहम और बुरे सपने नहीं आते हैं और मानस‌िक बल बढ़ता है जो आपको उत्सा‌ह‌ित और उर्जावान बनाने में सहायक होता है|

लोहे की वस्तु

आपने अक्सर देखा होगा कि छोटे बच्चों के सिरहाने के नीचे काजल की डिबिया, कैंची या चाकू रखा जाता है| इसका कारण यह है कि यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आपके आस – पास आने से रोकती हैं| इसलिए अपने तकिये के नीचे लोहे की कोई वस्तु रख कर सोएं| इससे कोई नकारात्मक शक्ति या ऊर्जा आपके पास नहीं आएगी और आप अच्छी नींद ले सकेंगें|

मूली

लाल क‌िताब के अनुसार स‌िरहाने के नीचे मूली रखकर सोएं तथा सुबह यह मूली श‌िवल‌िंग पर अर्प‌ित कर दें| ऐसा करने से राहु का प्रभाव दूर होता है| राहु की दशा में बुरे सपने और मानस‌िक परेशान‌ियां अध‌िक कष्ट देते हैं| लाल किताब में बताया गया यह उपाय राहु के प्रभाव को कम करता है|

भगवान को अर्प‌ित क‌िए गए ताजे फूल

रात को सोने से पहले अपने तकिये के नीचे भगवान को अर्प‌ित क‌िए गए ताजे फूलों को रखें| इससे आपके मन को शांति मिलेगी और नींद भी जल्दी आ जाएगी| अरोमा थैरेपी में भी इस उपाय का प्रयोग क‌िया जाता है|

दुर्गा सप्तशती

कई बार हमें कोई अनजान भय बहुत परेशान करता है| जिस कारण हम सो नहीं पाते हैं| ऐसे में आप दुर्गा सप्तशती को सोते समय स‌िरहाने के पास रखकर सोएं| इससे अनजाने भय से मुक्ति मिलती है| यह द‌िन भर की च‌िंता व तनाव से मुक्त‌ि दिलवाने के साथ – साथ मानस‌िक रूप से भी शांत‌ि भी प्रदान करता है|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *