इन उपायों से मिल सकता है स्थायी रूप में लाभ

हम में से कई लोग ऐसे हैं जिनके घर में सुख – शांति स्थायी रूप से नहीं रहती है| यदि हम आर्थिक स्थिति की  बात करें तो वह भी स्थायी रूप से अच्छी नहीं रहती है| यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो इन उपायों की मदद से आप घर में स्थाई रूप से शांति बनाने में तो सफल होंगे ही और साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी|

घर की आर्थिक स्थिति हमारी नौकरी पर निर्भर करती है| इसलिए नौकरी में तरक्की पाने के लिए आपको सात तरह के अनाज चिड़ियों को डालने चाहिए|

यदि आप घर में स्थायी रूप से न रहने वाली सुख – समृद्धि से परेशान हैं तो यह उपाय अवश्य अपनाएं| लोहे के बर्तन में पानी, चीनी, घी और दूध को मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में डालें| ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है|

यदि आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आपके घर में बार बार धन की हानि हो रही है तो रविवार को घर के मुख्य दरवाजे पर गुलाल छिड़के और उस पर दो मुख वाला दीपक जलाएं| दीपक के शांत होने पर उसे बहते पानी में बहाएं|

घर के चौरस में सोने का सिक्का व मोर पंख रखने से और कुत्ते को दूध देने आर्थिक स्थिति अच्छी होती है|

मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर उसके मुख पर मोली बांधे और उसमें नारियल रखकर बहते जल में प्रवाहित करें|

घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए देवी लक्ष्मी की तस्वीर के सामने नौ बत्तियों का घी का दीपक जलाएं| ऐसा करने से आर्थिक लाभ होगा|

कई बार ऐसा होता है कि घर में धन लाभ की स्थितियां बनती हैं पर हमें कोई लाभ नहीं मिलता तो ऐसे में आपको चंदन की नौ डालियां लेकर केले के पेड़ पर टांग देनी चाहिए|

उन्नति के रास्ते में आने वाली रुकावट को दूर करने के लिए रोज सुबह सात बार हनुमान बाण का पाठ करें औरहनुमान जी को लड्डु का भोग लगाएं|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *