
सुंदर दांत आपके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं| परन्तु यदि आपके दांत पीले हैं तो आप किसी के सामने हंसने से पहले सोचते हैं कि कहीं आपका मजाक न बन जाये| यदि हम सुंदर दिखने के लिए अपने चेहरे और बालों का ध्यान रखते हैं तो आपको अपने दांतो की तरफ भी पूरा ध्यान देना चाहिए|
आइए जानते हैं कि दांतो का पीलापन कैसे दूर किया जा सकता है|
नींबू एवं नमक
नींबू के रस में नमक तथा सरसों का तेल मिलाएं और इस मिश्रण से सुबह और शाम अपने दन्त साफ करें| यह प्रक्रिया आप 4 से 5 दिन तक अपना सकते हैं| इसके बाद आपको स्वयं फर्क दिखने लग जायेगा|
लकड़ी का कोयला
जली हुई लकड़ी का कोयला लेकर उसका चूर्ण बना लें और इस चूर्ण से रोजाना अपने दांत साफ करें| परन्तु ज्यादा दिन इसका प्रयोग न करें|
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से रोजाना अपने दांतो को रगड़ने से दांतो का पीलापन दूर हो जाता है| बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने के बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें|
नारंगी के छिलके
नारंगी के छिलकों को सुखाकर उसका चूर्ण बनाएं और इस चूर्ण से अपने दांत साफ करें| इससे आपके दांतों का पीलापन जल्दी ही दूर हो जायेगा|
कॉफी पीने से बचें
ज्यादा कॉफी पीने से आपके दांत सफेद नहीं रहते इसलिए कॉफी पीने से बचें|
लीची का पेस्ट
लीची का पेस्ट बना कर, उससे रोजाना दांत साफ करें| ऐसा करने से आपके दांत चमकने लगेंगें|
हरी सब्जियों का सेवन
हरी सब्जियों का सेवन करने से दांतो के दाग-धब्बे कम होते हैं|
कुल्ला अवश्य करें
जब भी कुछ खाएं तो खाने के बाद कुल्ला अवश्य करें|
दो बार ब्रश
दिन में दो बार ब्रश अवश्य करें| कुछ लोग केवल सुबह के समय ब्रश करना उचित समझते हैं| परन्तु दिन में दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी होता है|