
कई लोगों के चेहरे पर टिल या मस्से होते हैं। यह हमें किसी तरह का दर्द नही देते। परन्तु यह चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। कई बार मस्से कैंसर का भी कारण सकते हैं। अगर ये मस्से/मस्सा जन्म के बाद हुए तो कैंसर का रूप धारण कर सकते हैं और अगर 30 की उम्र के बाद ये मस्से निकले तो कैंसर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर इन मस्सों से खून निकले या खुजली हो तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क कीजिये। यदि आपके चेहरे पर तिल या मस्से हैं तो आप इन नुस्खों को अपनाकर देखें। आप अवश्य ही इनसे निजात पा लेंगे।
सेब का सिरका
एक कटोरी में गर्म पानी और सेब का सिरका मिलाएं। अब इसे रुई कि सहायता से मस्से पर लगायें। आधे घंटे बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से मस्सा स्वयं झड़ जायेगा।
घोड़े की पूंछ के बाल
यदि चेहरे पर मस्सा काफी बड़ा है तो आप इस पर घोड़े की पूंछ का बाल बाँध लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्सा कट कर गिर जाता है।
गुलाब जल
कुछ देर गुलाब जल को धूप में रखें। जब गुलाब जल हल्का गर्म हो जाये तो रुई कि सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं। गुलाब जल से त्वचा के रोमछिद्रो में जमी हुई चिकनाई निकलती है और चेहरा साफ रहता है। जिन्हें बार बार मस्से निकलते हैं। उनके लिए यह उपाय बहुत असरदार है।
अगरबत्ती
अगरबत्ती को जलाकर उसके जले हुए भाग को धीरे से मस्से पर लगाकर तुरंत हटा दें। पर ध्यान रहे कि अगरबत्ती सिर्फ मस्से पर ही लगनी चाहिए। इस उपाय से मस्सा कुछ ही दिन में सूख कर गिर जायेगा।
बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और मस्सों पर लगायें। कुछ देर रखने के बाद गर्म पानी से धो लें।
लहसुन का पेस्ट
लहसुन के पेस्ट को तिल या मस्सों पर लगाने से ये साफ होने लगते हैं।
बरगद के पत्ते का रस
बरगद के पत्ते का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और धीरे – धीरे मस्से गायब होने लगते हैं।
नमक और प्याज
नमक और कटे हुए प्याज को मिलाकर एक कपड़े में बाँध लें और मस्से पर लगाएं। इस कपडे को 3 घंटे तक चेहरे पर रखें और फिर धो दें।
खट्टी लस्सी
खट्टी लस्सी से 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और चेहरा धो लें। चेहरा सूखने के बाद ग्लिसरीन और गुलाब जल बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे की मसाज करें और एक घंटे बाद चेहरा धो लें।
केले के छिलके
केले के छिलके की भीतरी परत को मस्से पर लगाएं। इस प्रक्रिया से थोड़ा समय अवश्य लगेगा। परन्तु धीरे धीरे ये मस्से सूख जाएंगे।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी के टुकड़े काटकर मस्सों पर कुछ दिन लगाने से ये सूखकर खुद ही गिर जाएंगे।
नेल पोलिश
दिन में दो बार नेल पोलिश को मस्सों पर लगायें और थोड़ी देर बाद साफ कर दें। कुछ दिनों में मस्से सूखकर खुद ही गिर जाएंगे।
टी ट्री आयल
टी ट्री आयल का रोजाना दो बार प्रयोग मस्सों को हटाने में काफी हितकारी साबित होता है हालांकि इस प्रक्रिया से मस्से जाने में काफी समय लग सकता है।
शहद और निम्बू
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और निम्बू में विटामिन सी पाया जाता है। शहद और निम्बू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगायें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इस नुस्खे से चेहरे पर निखार आता है और निशान साफ होते हैं।
अनानास का रस
अनानास के रस मे समुद्री नमक मिलाकर उसे स्क्रब के रूप में मस्सों पर लगाने से काफी लाभ मिलता है।