प्रसाद में मिलते हैं यहां सोने चांदी के जेवर

जब भी हम मंदिर जाते हैं तो हमें प्रसाद में लड्डू, फल या कोई मिठाई जरूर मिलती है। परन्तु क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां प्रसाद के रूप में भक्तों को सोने चांदी के गहने दिए जाते हैं। यह एक अविश्वसनीय बात है। परन्तु यह एक सत्य है। आइए जानते हैं भारत में वह मंदिर कौन से हैं जहां भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने चांदी के जेवर।

महालक्ष्मी मंदिर

मध्यप्रदेश में रतलाम नामक स्थान पर महालक्ष्मी देवी का एक मन्दिर स्थित है। यहां दीपावली के दिन कुबेर का दरबार सजता है। नोटों से पूरा मंदिर सजाया जाता है। हर आने वाले भक्त को प्रसाद के तौर पर गहने तथा रूपए प्रसाद में दिए जाते हैं। इन दिनों पूरे साल प्रसाद में चढ़े गहने और रूपये भक्तों में बांट द‌िए जाते हैं।

स‌िद्ध‌ि व‌िनायक मंद‌िर

सिद्धि विनायक मंदिर में काफी मात्रा में गणेश जी को चांदी के स‌िक्के चढ़ाये जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन यही चांदी के सिक्के कुछ भाग्यशाली भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिल जाते हैं।

वैष्णो माता मंदिर 

अगर आप वैष्‍णो देवी जाएंगे तो यहां भी आपको माता के दर्शन के बाद एक छोटा सा स‌िक्का म‌िलता है। ज‌िस पर माता वैष्‍णो देवी की प‌िंडी अंक‌ित होती है। देखने में यह चांदी के स‌िक्के जैसा लगता है। जबक‌ि यह चांदी का नहीं बल्क‌ि दूसरे कई धातुओं से म‌िलकर बना होता है।

बैजनाथ मंदिर

इन मंदिरों के अलावा भारत में और भी कई ऐसे मंदिर हैं जहां सोने चांदी के खास स‌िक्कों वाले प्रसाद खरीदे और चढ़ाए जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है बाबा बैजनाथ मंदिर। यह झारखंड में स्थित है। दीपावली और धनतेरस के अवसर पर इस मंदिर द्वारा मंद‌िर का च‌ित्र अंक‌ित सोने और चांदी के स‌िक्के बेचे जाते हैं। भक्तों का मानना है कि इन सिक्कों से घर में बरकत आती है। इसलिए इन सिक्कों को भक्त बड़े ही आदर के साथ अपने घर में संभालकर रखते हैं।

 

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *