घर में लगी ये तस्वीरें बिगाड़ देती हैं भाग्य

हम अक्सर अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए घर में कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं| परन्तु क्या आप जानते हैं कि इन तस्वीरों का घर के भाग्य और सुख – समृद्धि पर गहरा असर पड़ता है| कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो घर में बरकत लाती हैं और कुछ तस्वीरें घर के विनाश का कारण बन जाती हैं| इसलिए घर में जब भी तस्वीरें लगाएं तो उनका चयन बहुत सोच – समझ कर कीजिये| आइए जानते हैं वे कौन सी तस्वीरें हैं जो घर की समृद्धि की राह रोक देती हैं|

पानी की तस्वीरें

घर में पानी की तस्वीरें जैसे समुद्र या झरने की तस्वीरें लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है| क्योंकि जैसे इन तस्वीरों में पानी बहता है, वैसे ही घर में से पैसा बहने लगता है| इसलिए कभी घर में पानी की तस्वीरें न लगाएं|

जहाज की तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर में जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए| क्योंकि इससे अशुभ फल प्राप्त होते हैं| यदि आपके घर में ऐसी कोई तस्वीर है तो उसे फौरन हटा दें|

डूबते सूरज की तस्वीर

हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हे डूबता हुआ सूरज बहुत पसंद है| इसलिए वे लोग घर में भी डूबते हुए सूरज की तस्वीर लगाना पसंद करते हैं| परन्तु यह जानना उनके लिए बेहद आवश्यक है कि डूबते सूरज की तस्वीर लगाने से आपका जीवन असफलता की ओर जाएगा|

हिंसक जानवरों की तस्वीरें 

घर में कभी हिसंक जानवरों की तस्वीर न लगाएं| इन तस्वीरों से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में झगड़े भी बढ़ते हैं|

महाभारत युद्ध की तस्वीरें 

आपने कई बार देखा होगा कि लोग महाभारत के युद्ध की तस्वीरें अपने घर में लगाते हैं| परन्तु क्या आप जानते हैं कि युद्ध की तस्वीरें लगाने से घर के सदस्यों में गुस्सा बढ़ता है और क्लेश की स्थिति पैदा होती है| इसलिए कभी युद्ध की तस्वीरें घर में न लगाएं|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *