इस राज्य के बारे में जान के आप गर्व महसूस करेंगे। यहाँ जनम हुआ था गुरु गोविन्द सिंह जी का

यूँ तो भारत में कई राज्य हैं और हर राज्य की अपनी अलग खासियत है कहीं की बोली सबसे मीठी है तो किसी राज्य को दाल का कटोरा कहा जाता है| लेकिन एक ऐसा भी राज्य है जहाँ के लोगों को दुसरे राज्य के लोग हीन भावना से देखते है| आज हम बताने जा रहे हैं उस राज्य के बारे में जहाँ के लोग सदा ही तिरस्कार और अपमान झेलते आये हैं| शायद आप लोग भी इन तथ्यों को जान कर यहाँ के लोगों को सम्मान की नज़रों से देखेंगे| आइये जानते हैं बिहार के कुछ अनजाने तथ्य|

*बिहार* – जिसने देश को पहला राष्ट्रपति दिया !

*बिहार* – जहाँ सबसे पहले महाजनपद बना अर्थात विश्व का पहला लोकतंत्र !

*बिहार* – जहाँ भगवान राम की पत्नी सीता का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ महाभारत के दानवीर कर्ण का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ भगवान् महावीर का जन्म हुआ, बुद्ध और महावीर को ज्ञान मिला !

*बिहार* – जहाँ सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ के राजा चन्द्रगुप्त मौर्य से लड़ने की हिम्मत सिकंदर को भी नही हुई !

*बिहार*- जहाँ का लिट्टी चोखा पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय लिट्टी चोखा के नाम से प्रसिद्ध है !

*बिहार* – जहाँ के राजा महान अशोक ने अरब तक हिंदुस्तान का पताका फहराया और उसका स्तम्भ आज देश का राष्ट्रीय चिन्ह है !

*बिहार* – जो गांधी जी का पहला प्रेरणादायक स्रोत बना जिसने आज़ादी की आधारशिला रखी (चंपारण) !

*बिहार* – जहाँ राजा जरासंध, पाणिनि (जिसने संस्कृत व्याकरण लिखा), आर्यभट्ट जिन्होंने शून्य, दशमलव और सूर्य सिद्धांत दिया, चाणक्य (महान अर्थशास्त्री), रहीम, कबीर का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ के नंदवंश से लड़ने की हिम्मत सिकंदर की भी नही हुई और बिना लड़े विश्वविजेता डर कर भाग गया !

*बिहार* – जहाँ के 80 साल के बूढ़े ने 1857 के क्रांति में दो बार अंग्रेजों को हराया, अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए (बाबु वीर कुंवर सिंह) !

*बिहार* – जहाँ के गोनू झा के किस्से पुरे हिंदुस्तान में प्रसिद्ध है !

*बिहार* – जहाँ सम्पूर्ण क्रांति के जनक महान जय प्रकाश नारायण का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ भिखारी ठाकुर (विदेशिया) का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ शारदा सिन्हा जैसी महान भोजपुरी गायिका का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ स्वामी सहजानंद सरस्वती, राम शरण शर्मा, राज कमल झा, विद्यापति, रामधारी सिंह दिनकर, रामवृक्ष बेनीपुरी, फणीश्वर नाथ रेणु , देवकी नंदन खत्री, इन्द्रदीप सिन्हा, राम करण शर्मा, महामहोपाध्याय पंडित राम अवतार शर्मा, नलिन विलोचन शर्मा, गंगानाथ झा, ताबिश खैर, कलानाथ मिश्र, आचार्य रामलोचन सरन, गोपाल सिंह नेपाली, बिनोद बिहारी वर्मा, आचार्य रामेश्वर झा, राघव शरण शर्मा, नागार्जुन आचार्य जानकी बल्लभ शाश्त्री जैसे महान लेखको का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ बिस्स्मिल्लाह खान का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ दशरथ मांझी जैसा Mountain Man का जन्म हुआ !

*बिहार* – जहाँ एक साधारण शिक्षक SUPER 30 जैसा निःशुल्क कोचिंग बिना किसी सहायता के चलाकर गरीब बच्चों को IIT में दाखिला दिलाता है !

*बिहार* – जहाँ आज भी दिलो में प्रेम बसता है !

*बिहार* – जहाँ भी बच्चे अपने माँ – बाप के पैर दबाये बिना नही सोते !

*बिहार* – जहाँ से सबसे ज्यादा बच्चे देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC और IIT पास करते है !

*बिहार* – जहाँ के गाँव में आज भी दादा-दादी अपने बच्चो को कहानियां सुनाते है !

*बिहार* – जहाँ आज भी भूखे रह के अतिथि को खिलाया जाता है !

*बिहार* – जहाँ आज भी सबसे ज्यादा संयुक्त परिवार है !

*बिहार* – जहाँ के बच्चे कोई सुविधा न होते हुए भी देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी पाते है !

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *