
पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है| हमें दिन में 8 से 10 गिलास पानी के अवश्य पीने चाहिए| यदि हम पर्याप्त मात्र में पानी पीएं तो हम अपने शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचा सकते हैं|
आइये जानते हैं कि पानी हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कैसे आवश्यक है|
लू से बचाता है
गर्मी के दिनों में अक्सर लू लगने का डर लगा रहता है| यदि गर्मी में आपको बाहर निकलना पड़े तो घर से दो या तीन गिलास पानी पी कर निकलें| इससे आपके शरीर में नमी बनी रहती है और लू लगने की आशंका कम हो जाती है|
साफ चेहरा
अधिक पानी पीने से चेहरा साफ रहता है| यदि आपके चेहरे पर मुहांसे है तो आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए| ऐसा करने से आपके मुहांसे ठीक हो जायेंगे और आपका चेहरा चमक उठेगा|
वजन कम करने में सहायक
गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पीने से आपका वजन कम होने लगेगा|
कब्ज से राहत
रोज सुबह खाली पेट दो गिलास गर्म पानी पीना चाहिए| ऐसा करने से आपका पेट जल्दी साफ हो जाएगा और इससे आपको कब्ज से भी राहत मिलेगी|
छाती में जकड़न और जुकाम
अगर आपको अक्सर सर्दी जुकाम और छाती में जकड़न की शिकायत रहती है तो आपको गर्म पानी पीना चाहिए| ऐसे में गर्म पानी का सेवन बहुत फायेदेमंद साबित होता है|
पेट को ठंडक
कम पानी पीने से हमारा पेट गर्म हो जाता है| इसलिए हमें थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए| इससे पेट को ठंडक मिलती है|
सीने में जलन से राहत
रात को सोने से पहले ताम्बे के बर्तन में पानी रखकर सोएं और सुबह उस पानी को खाली पेट पी लेंi| इससे सीने में होने वाली जलन और गैस की समस्या से राहत मिलती है|
शरीर की अशुद्धियों को साफ करता है
यह शरीर की सारी अशुद्धियां को बहुत आसानी से साफ कर देता है| गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है, जिससे पसीना आता है और इसके माध्यम से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं|
त्वचा में कसाव
अधिक पानी पीने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियों जैसी समस्याएं आपको परेशान नही कर पाती|
बालों के लिए है फायदेमंद
गर्म पानी का सेवन बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है| इससे बाल चमकदार बनते हैं|
मायिग्रेन से राहत
मायिग्रेन के मरीज को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए| मायिग्रेन के मरीज के लिए पानी बहुत फायेदेमंद साबित होता है|
पाचन क्रिया
गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और यह गैस की समस्या में भी राहत देता है| खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने की आदत जरूर डालें| ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट हल्का रहता है|
रक्त संचार
पर्याप्त मात्र में पानी पीने से रक्त का संचार अच्छी तरह से होता है|
जोड़ों का दर्द करे दूर
गर्म पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है| हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है| इसलिए गर्म पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है|