किस दिन पहने कौन से रंग का वस्त्र – Aaj Konsa Rang Pahne

हमारे जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। क्या आप जानते है कि दिनों के हिसाब से रंग पहनना हमारे लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते है कौन सा रंग किस दिन पहनना हमारे लिए लाभकारी है। Aaj konsa rang pahne?

रंग हमारे जीवन में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका रखते हैं। कुछ रंग हमें उत्‍तेजित करते हैं, कुछ हमें क्रोधित करते हैं और कुछ रंग हमें शांत करते हैं। शरीर और मन को स्‍वस्‍थ रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्‍यक है।

शरीर में रंग विशेष की कमी या अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक समस्‍याएं पनपती हैं। रंगो का ज्‍योतिष में बहुत महत्‍व है, हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है रंगों के सही प्रयोग से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है।

To aaj konsa rang pahne?

सोमवार

सोमवार का दिन शीतल चन्द्रमा का दिन माना जाता है। इस दिन हमें सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन सिल्वर रंग को पहनना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप पिंक, क्रीम, आसमानी तथा हल्का पीला रंग भी पहन सकते हैं। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। सफ़ेद रंग मन को शांति प्रदान करता है तथा सफ़ेद रंग पवित्रता का भी प्रतीक है।

मंगलवार

मंगलवार के दिन हनुमान जी को पूजा जाता है। इसलिए इस दिन लाल अथवा भगवा रंग(Saffron) के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से विरोधियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। लाल रंग पहनने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। साथ ही साथ लाल रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागिनें इस रंग को ज्यादा पहनती हैं।

बुधवार

बुधवार का दिन गणेश जी का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। गणेश को प्रसन्न करने से जीवन में शांति और संपन्नता आती है। जिन लोगों की वाणी में रूकावट हो या जिनकी आवाज कर्कश होती है, उन्हें हल्का हरा रंग पहनना चाहिये।

गुरुवार

ब्रहस्पति को प्रसन्न रखने के लिए जातक को इस दिन विशेष तौर पर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी या बैंगनी रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार जगतजननी देवी माँ का दिन है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना चाहिए।

शनिवार

शनिवार का दिन शनि देव का है। उन्हें गहरे रंग बहुत पसन्द हैं। इसलिए इस दिन काले, गहरे नीले या जामुनी रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन गुलाबी, सुनहरे तथा संतरी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

You May Also Like

One Comment to “किस दिन पहने कौन से रंग का वस्त्र – Aaj Konsa Rang Pahne”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *