सुबह सुबह इन चीजों को देखने भर से आपका दिन शुभ रहेगा

सुबह जब हमारी आँख खुलती है तो हम यही सोचते हैं कि हमारा आज का दिन शुभ जाये। परन्तु कई बार हमारी यह सोच सत्य में नही बदल पाती। परन्तु अगर हम कुछ बातों को अपने ध्यान में रखें तो हम अपना हर दिन बेहतरीन बना सकते हैं।

इन बातों को ध्यान में रखने से आपका पूरा दिन सकारात्मक उर्जा के प्रभाव में रहेगा।

घर के मुख्य द्वार के पास एक मत्स्यालय यानी कि अक्वेर‌ियम रखें। माना जाता है कि तैरती मछलिेयों को देखकर घर से बाहर कदम रखने से आपको अपने काम में कामयाबी मिलेगी।

आपने अक्सर देखा होगा कि परीक्षा या किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय हमारे बड़े हमें दही खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि एक चम्मच दही खाकर या इसे देखकर घर से निेकलें तो जिस काम से जा रहे हैं। उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

व्यापार या पैसों से संबंधित काम के लिए घर से निकलते समय जल से भरा कलश या बर्तन देखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में कहा गया है कि यदि घर से बाहर निकलते समय गाय के दर्शन हो जाएं तो यह बहुत शुभ होता है। काली गाय के दर्शन बड़े ही शुभ फलदायी माने जाते हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *