ये कर्म ले जाते हैं आपको नर्क में – जाने अनजाने में कहीं आप तो नहीं करते यह काम?

शास्त्रों में बताया गया है कि हम जैसे कर्म करते हैं हमें वैसा ही फल मिलता है। हमारे द्वारा किये गए कर्म ही मृत्यु के बाद हमें स्वर्ग या नर्क ले कर जाते हैं। केवल हिन्दू धर्म में ही नही बल्कि हर धर्म में बताया गया है कि पाप करने वाला इंसान नर्क में जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से कर्म हमें नर्क के द्वार तक ले जाते हैं। इन कर्मों के बारे में  गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने कहा है कि ‘जो इंसान ये काम करेगा उसे नर्क नसीब होगा।’

हत्या करना 

किसी की हत्या करने को गरुड़ पुराण में पाप कहा गया है और यह पाप हमें नर्क की और ले जाता है।

विश्वास तोडना 

कभी किसी का विश्वास नही तोड़ना चाहिए और न ही किसी के साथ विश्वासघात करना चाहिए।

जरूरतमंद की मदद करें 

अगर आप किसी जरूरतमंद को देखकर अनदेखा करेंगे और उसकी मदद नही करेंगे तो आपको कभी भी जन्नत नसीब नहीं होगी।

मेहमान का सत्कार

अगर आपके घर कोई मेहमान आता है तो अच्छी तरह से उसका सत्कार करें। क्योंकि मेहमान भगवान के समान है। मेहमान को कभी बिना खाना खिलाए ना भेजें। ऐसा करना उनके अपमान के बराबर होता है।

ना करें परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज 

अपने परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखें। कभी भी इन्हें नजरअंदाज ना करें। अपने परिवार की जरुरतों को नजरअंदाज करके अपनी जरुरतों को पूरा करना भी पाप है।

प्रकृति को नुकसान पहुंचाना 

पेड़ काटना या फसलें बर्बाद करना भी एक तरह का पाप है। कोशिश करें की प्रकृति को किसी प्रकार का भी नुकसान न पहुंचाएं।

पूजा से संबंधित किसी भी चीज का अपमान न करें

पूजा से संबंधित किसी भी चीज का अपमान करना आपको स्वर्ग की बजाए नर्क ले जा सकता है।

किसी को नीची नजर से देखना 

हर व्यक्ति, हर धर्म तथा हर जाति एक समान है। इसलिए कभी किसी को नीची नजर से ना देखें।

औरतों की इज्जत करें

किसी भी गर्भवती महिला की हत्या नही करनी चाहिए। क्योंकि उसके अंदर भी एक जान होती है। ऐसा पाप करने वाले अपने विनाश को खुद बुलावा देते हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *