शनि देव की नाराज़गी से बचना है तो ना खरीदें शनिवार के दिन ये चीजें

कहा जाता है कि शनि देव जिस व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाएं तो उसका जीवन खुशहाल हो जाता है। परन्तु अगर वह किसी से नारज हो जाएं तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है। इसलिए गलती से भी हमें ऐसा कार्य नही करना चाहिए जिस से शनि देव नारज हो जाएं।

आइए जानते है कि शनिवार के दिन क्या खरीदने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

नमक

शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ता है। इसलिए शनिवार के दिन भूलकर भी नमक ना खरीदें।

काले जूते

शनिवार को काले जूते नही खरीदने चाहिए। ऐसा करने से काम में असफलता मिलती है।

लोहा

शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसलिए इस दिन लोहा खरीदने से बचें।

काले तिल

शनिवार के दिन काले तिल ना खरीदें। ऐसा करने से कार्यों में बाधा आती है।

झाड़ू

इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए शनिवार के दिन कभी झाड़ू न खरीदें।

सरसों का तेल

इस दिन सरसों का तेल खरीदने से बचें। शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना चाहिए खरीदना नही चाहिए।

लकड़ी

लकड़ी या लकड़ी से बना कोई सामान इस दिन न खरीदें। शनिवार के दिन लकड़ी खरीदना अशुभ माना जाता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *