इन अंगो पर छिपकली गिरना होता है अच्छा

यदि आपके ऊपर छिपकली गिर जाए तो ऐसे में न घबराएं। क्योंकि छिपकली का हमारे शरीर पर गिरना कोई सामान्य बात नही है। शकुन शास्‍त्र में बताया गया है कि कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना बहुत शुभ होता है। शकुन शास्त्र में यह भी कहा गया है कि हमारे पूर्व जन्मों के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार हमारे साथ अच्छे या बुरे शकुन होते रहते हैं। छ‌िपकली का शरीर पर ग‌िरना भी इसी तरह की एक घटना में शाम‌िल है। पुरुष और महिलाओं दोनों पर ही छिपकली के गिरने की अलग-अलग मान्यता है।

नारद संह‌िता और भद्रबाहु संह‌िता में बताया गया है कि कभी-कभी द‌िन और नक्षत्र के अनुसार छ‌िपकली के शरीर पर ग‌िरने का फल बदल भी जाता है।

आइए जानते हैं किन अंगों पर छिपकली के गिरने से फायदा होता है।

नाखून 

अगर छिपकली नाखून पर गिरे तो यह धन और सुख म‌िलने का संकेत होता है।

माथे और पेट पर गिरना 

माथे पर छिपकली गिरने का अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई लाभ होने वाला है तथा यदि पेट पर छिपकली गिरे तो उसका अर्थ है कि आपको गहनों का लाभ म‌िलेगा।

होंठ पर ग‌िरना

छिपकली का होंठ पर ग‌िरना भी धन प्राप्त‌ि का सूचक माना गया है।

कमर पर गिरना 

यदि छिपकली आपकी कमर पर गिरे तो समझ लीजिये कि आप जल्द ही कोई वाहन लेने वाले हैं।

दाह‌िनी भुजा पर गिरना 

दाह‌िनी भुजा पर छिपकली गिरने से लाभ के साथ साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलती है।

बाएं कान पर गिरना 

बाएं कान पर छ‌िपकली का ग‌िरना शुभ होता है। यदि आपके बाएं कान पर छिपकली गिर जाए तो समझ लीजिए कि आपको धन का लाभ हो सकता है।

अगर सोमवार के द‌िन छिपकली किसी अंग पर गिरे तो इसका पर‌िणाम सामान्य होता है। लेकिन मंगलवार के द‌िन यह घटना होने पर पर‌िणाम पूरी तरह फल‌ित होता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *