यह चीजें चढ़ाने से हो जाते है शिव जी नाराज

कहते हैं भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुन लेते हैं| यदि सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा व अराधना की जाए तो मनुष्य को जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है| माना जाता है कि नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है|

हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें क्या चढ़ाना चाहिए| परन्तु क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को नीचे बताई गयी चीजें चढ़ाने से वे नाराज भी हो सकते हैं|

भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हम जल का प्रयोग करते हैं| जलाभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है| परन्तु एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि नारियल पानी से उनका अभिषेक कभी न करें| क्योंकि नारियल को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है| इसलिए नारियल के पानी से अभिषेक करने पर भगवान शिव नाराज हो सकते हैं|

भगवान शिव को कभी लाल रंग के फूल न चढ़ाएं| लाल रंग के फूल चढ़ाने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं| उनकी पूजा करने के लिए उन्हें नीले या पीले रंग के फूल अर्पित करें| भगवान शिव को कनेल और अपराजिता के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं|

हम कई धार्मिक कार्यों में हल्दी का प्रयोग करते हैं क्योंकि हल्दी का धार्मिक कार्यों में काफी महत्व है| परन्तु कभी भूल कर भी भगवान शिव को हल्दी न चढ़ाएं| क्योंकि उन्हें हल्दी चढ़ाना वर्जित है| ऐसा करने से आप भगवान शिव को नाराज कर सकते हैं|

हम देवी की पूजा करते समय रोली और कुमकुम चढ़ाते हैं| परन्तु ध्यान रखें कि भगवान शिव को ये चीजें कभी न चढाएं| कभी भी भगवान शिव का कुमकुम से टीका नहीं करना चाहिए|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *