इन पौधों को घर पर लगाने से कोई आपको क्षति नहीं पहुंचा सकता

हमने अक्सर देखा है कि लोग अपने घर को सजाने के लिए घर के बगीचे में अलग – अलग पौधे लगाना पसंद करते हैं| कई बार हम घर में फूलों के पौधे लगाते हैं तो कई बार ऐसे पौधे लगाते हैं जो केवल दिखने में ही सुंदर होते हैं| पौधे लगाना बहुत अच्छी आदत है| क्योंकि इससे हमारे आस – पास का वातावरण शुद्ध रहता है|

हम घर के बगीचे में पौधे लगा तो लेते हैं पर हमें उनकी गुणवत्ता की कोई जानकारी नहीं होती| क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकते हैं| यह पौधे हमें ग्रह दोष से भी मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं|

केले का पौधा 

यदि आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपको घर में केले का पौधा लगाना चाहिए| घर के पिछले भाग में केले का पौधा लगाने से यह बाधा दूर हो सकती है| कहते हैं कि केले के पौधे में विष्णु जी का वास होता है तथा गुरूवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है|

तुलसी का पौधा 

शास्त्रों में कहा गया है कि घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए| क्योंकि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में देवी – देवताओं का वास होता है| शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से आप धन संबंधी समस्यायों से मुक्ति पा सकते हैं| ऐसा करने से महालक्ष्मी जी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है| यदि आप तुलसी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहता है| यह किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है|

गुड़हल का पौधा 

गुड़हल के पौधे का संबंध मंगल व सूर्य ग्रह से होता है| कहते हैं जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है उन्हें हनुमान जी पर गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए| ऐसा करने से आपकी कुंडली से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है| गुड़हल का पौधा आप अपने घर के बगीचे में कहीं भी लगा सकते हैं|

बांस का पेड़ 

मान्यता है कि बांस का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है| इससे घर में मौजूद नकारत्मक शक्ति का प्रभाव समाप्त हो जाता है| बांस को बहुत शुभ माना जाता है| इसलिए बांस का प्रयोग धार्मिक कार्यों जैसे – मुंडन , जनेऊ और शादी आदि में भी होता है|

हल्दी का पौधा 

तुलसी की तरह हल्दी का पौधा भी एक वरदान प्राप्त पौधा है| यह एक चमत्कारी पौधा है| इसका उपयोग पूजा जैसे धार्मिक कार्यों में अवश्य किया जाता है|

अनार का पौधा 

अनार का पौधा घर में लगाने से आप ग्रह दोषों से मुक्ति पा सकते हैं|

पारिजात का पौधा 

पारिजात का पौधा अर्थात स्वर्ग का पेड़, यदि यह आपके घर में है तो इससे सभी देवी – देवताओं की कृपा आपके घर में बनी रहती है|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *