बिना दवाई के कैसे करे तनाव दूर – आखिर कैसे वास्तु से होगा ये उपाए

अगर आप भी छोटी – छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं और इस तनाव को खत्म करने के लिए आप अपना रुख डॉक्टर की तरफ करना चाहते हैं तो इससे पहले एक बार इन वास्तु उपायों को जरूर आजमाइए|

वास्तु की माने तो तनाव का सबसे बड़ा कारण है गुस्सा, इस गुस्से को काबू में करने के लिए दिन में एक बार चांदी के गिलास में पानी जरूर पिए| चांदी के गिलास में पानी पीने से आपका गुस्सा नियंत्रित हो जायेगा|

अगर आपको अपने घर में नकरात्मक ऊर्जा का आभास होता है तो हर रोज शाम को सुगंधित व पवित्र धुआं करें| इससे घर में सकरात्मक ऊर्जा का वास होगा|

अगर आप अपने शयन कक्ष में मदिरा का सेवन करते हैं तो फौरन बंद कर दें| क्योंकि शयन कक्ष में इसके इस्तेमाल से रात को बहुत डरवाने सपने आते हैं और इंसान को बहुत रोग लगने का डर होता है|

घर में हमेशा हल्के रंग करवाएं| गहरे रंग करवाने से घर में नीरसता छा जाती है| जबकि हल्के रंग करवाने से घर का वातावरण खुशनुमा रहता है|

रसोई में कभी गहरे रंग के पत्थर न लगवाएं|

रसोई घर में काम करते हुए आग और पानी को हमेशा दूर दूर रखें|

ध्यान रहे कि रात को सोते समय रसोई घर को साफ रखें और कभी रसोई में जूठे बर्तन रखकर न सोएं|

घर में हमेशा सफाई रखें| कई बार हम घर में लगे जालों को अनदेखा कर देते हैं| परन्तु यह जाले मानसिक तनाव को बढ़ा देते हैं| इसलिए घर में लगे जालों को हटा देना चाहिए|

घर में सुबह की पूजा 6 से 8 बजे के बीच ही करें। पूजा करने के लिए जमीन पर ऊनी या सूती आसन बिछाएं|

जब भी घर के लिए सोफा खरीदें तो उसके रंग का ख्याल रखें| हल्के नीले रंग का सोफे होने के कारण मानसिक शांति का आभास होता है|

https://www.youtube.com/watch?v=uvS_bdjUSvw

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *