एक दीपक जलाने से बन सकते हैं बिगड़े काम

हम सभी अपने जीवन में भगवान की कृपा चाहते हैं और इसके लिए हम भगवान को प्रसन्न करने के लिए बहुत प्रयत्न भी करते हैं| परन्तु कई बार भगवान को प्रसन्न करने के लिए हमारे द्वारा की गयी मेहनत भी रंग नहीं लाती| जरूरी नहीं है कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए हमें बहुत सारे उपाय करने होते हैं| यदि हम इन सब के बजाय रोजाना सिर्फ एक दीपक जलाएं तो भी भगवान हमसे प्रसन्न हो सकते हैं|

यदि आप रोजाना सूर्य भगवान की मूर्ति या फोटो के सामने दीया जलाएंगे तो आप बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं|

यदि आप जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं और आप इसमें सफल नहीं हो पा रहें हैं तो श्री कृष्ण की मूर्ति के आगे दीया जलाएं|

कई बार रात को सोते समय हमें बुरे सपने आते हैं| यदि यह सपने आपको डरा रहें हैं तो हनुमान जी की आराधना करें और हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप की तस्वीर के आगे रोज दीया जलाएं|

अगर किसी ने आपसे उधर लिया हुआ है और वह आपको पैसे चुकाने से इंकार कर रहा है तो धन के भगवान कुबेर की मूर्ति के आगे दीपक जलाएं| ध्यान रखें कि कुबेर की मूर्ति को मंदिर की उत्तर दिशा में रखें|

यदि आप अपने घर में सुख – शांति चाहते हैं तो घर के मंदिर में राम दरबार(राम भगवान देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी) रखें और रोजाना उनके सामने एक दीपक जलाएं|

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा की  जाती है| यदि आपको व्यापार में नुक्सान हो रहा है तो गणेश जी की पूजा करें| उनकी मूर्ति मंदिर में स्थापित करके उसके सामने दीया जलाएं|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *