धन संपत्ति में वृद्धि के लिए इन 10 उपायों को शनिवार के दिन से अपनाएं

हम सभी की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव अक्सर आते रहते हैं। मगर कई लोगों के जीवन में तो दुःख जैसे खत्म होने का नाम ही नही लेते। एक मुसीबत खत्म नही होती तो दूसरी हमारे सामने खड़ी हो जाती है। ऐसे मे आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। चिंता करने से आर्थिक व्यवस्था में सुधार आने की बजाय आपकी सेहत पर ही असर पड़ेगा। जिसकी वजह से आपको धन-संपत्ति के लिए जो मेहनत करनी होगी। वह आप नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप इसके लिए कुछ उपाय आजमाकर देखें तो आपको इसका कुछ लाभ जरूर मिल सकता है-

1. शनिवार की शाम को उड़द की दाल के दानों पर थोड़ी सी दही और सिंदूर डाल कर पीपल के नीचे रख आएं और याद रहे वापस आते समय पीछे मुड़कर ना देखें। यह क्रिया शनिवार को शुरू करें और पूरे चार शनिवार अच्छी तरह से सब ध्यान में रखते हुए इसे पूरा करें। इस उपाय से आपको धन की प्राप्ति होने लगेगी।

2. शनिवार के दिन में पानी में दूध और गुड़ या शक्कर मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। इस उपाय से भी धन संपत्ति में वृद्धि मिलेगी।

3. घर के अंदर देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखें जिसमे वो खड़े होने की बजाय बैठी हों और रोजाना लक्ष्मी माता की पूजा करने के बाद ही व्यापार की शुरुआत करें।

4. अपनी दुकान पर या ऑफिस में ऐसी तस्वीर ना रखें जिसमें लक्ष्मी मां बैठी हो और अपने घर के दरवाजे के बाहर कोई भी तस्वीर ना लगाएं।

5.  शनिवार के दिन अंध विद्यालय में 27 संतरे अंधे बच्चों को अपने हाथों से खिलाएं। ऐसा करने से धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

6. घर के दरवाजे के साथ तुलसी का पौधा लगाएं तथा किसी अन्य के घर से मनी प्लांट के पौधे में से एक पत्ता जड़ से तोड़े फिर तुलसी के साथ ही अपने घर में मनीप्लांट उगाए। ऐसा करने से भी धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

7. शनिवार के दिन आटे से तैयार दीये में सरसों के तेल में रुई की बत्ती से जलता दीपक रात्रि में किसी भी चौराहे पर रखे और कहे – “हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृप्या करके मेरा पीछा ना करें।” सामान रखकर याद रहे कि पीछे मुड़कर नहीं देखना। यह उपाय भी धन संपत्ति की वृद्धि में सहायक है।

8. अपनी तिजोरी या अलमारी में वैष्णो देवी मंदिर से मिला माता का सिक्का जरूर रखें।

9. हर शाम घर के सभी कमरों में कपूर की आरती दिखाएं। धन संपत्ति की वृद्धि में यह सहायक है।

10. ध्यान रहे यदि आप शनिवार के दिन घर में पूजा, पाठ या आरती कर रहे हैं तो शराब और मदिरा का सेवन उस दिन बिल्कुल ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप के धन संपत्ति के उपायों में बाधा आ सकती है।

यदि आप इन सभी उपायों को अच्छे से अपनाते हैं तो आपको धन-संपत्ति में वृद्धि अवश्य मिलेगी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *