घड़ी की दिशा बिगाड़ सकती है आपका अच्छा समय

हम सभी अपने घर में घड़ी अवश्य लगाते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में घड़ी गलत दिशा में है तो घर के मुखिया सहित सभी परेशानियों से घिर जाते हैं। इसलिए घड़ी लगाते समय नीचे बताई गयी बातों पर अवश्य गौर करें।

आइए जानते हैं कि किस दिशा में घड़ी लगाना नुकसान दे सकता है।

दक्षिण हिस्सा

माना जाता है कि घर का दक्षिण वाला हिस्सा ठहराव का होता है। वास्तु के अनुसार इस हिस्से में घड़ी लगाने से आगे बढ़ने के रास्ते रुक जाते हैं और ऐसा करने से घर के मुखिया का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है।

दरवाजे पर घड़ी लगाना

दरवाजे पर घड़ी लगाने से आते जाते समय कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं तथा मन में काफी तनाव रहने लगता है। इस कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

बंद घड़ी

यदि आपके घर में बंद घड़ी पड़ी है तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि घर में बंद घडियां रखने से सकारात्मकता कम होती है।

घड़ी को ​तकिए के नीचे रखना 

वास्तु के अनुसार घड़ी को ​तकिए के नीचे रखकर नही सोना चाहिए। यह आदत वास्तु के विपरीत है। इससे व्यक्ति का प्रभाव बदलने लगता है।

समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ी

अक्सर हम लोग घड़ी का समय कुछ आगे कर देते हैं। परन्तु यह सही नही है। क्योंकि समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ी हार या नुकसान का कारण बनती है। इसीलिए समय को हमेशा सही रखें।

घड़ी लगाने की सही दिशा 

घड़ी को पूर्व दिशा की और लगाने से घर का वातावरण शुभ व प्यार भरा रहता है।

यदि आप चाहते हैं कि आपको नये अवसर मिलते रहें तो घड़ी को पश्विम दिशा में लगायें।

यदि आप घड़ी घर की उत्तर दिशा में लगाएं तो आप पैसो के नुकसान से बच सकते हैं।

पेंडुलम घड़ी व्यक्ति के बुरें समय को दूर करती है। इसके लिए भी पूर्व, पश्चिम व उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *