आपको क्या लगता है कि बिल्ली शुभ का संकेत है या अशुभ का?

बिल्ली एक ऐसी जानवर है जिसकी सुनने तथा सुंघने की शक्ति जयादा होती है| यहाँ तक कि वह रात में कम रोशनी में भी देख सकती है| बिल्ली का घर में पाया जाना एक आम बात है| आज कल लोग बिल्ली को भी घर में पालते है और यह मनुष्यों के काफी करीब होती है|

शास्त्रों में बिल्ली से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी मिलती है| भारतीय लोगों में शकुन और अपशकुन की कुछ ज्यादा ही मान्यता है| आमतोर पर लोग जब किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलते है तो कुछ लोग मीठा खाकर जाते है और कुछ लोग बाहर निकलने से पहले मीठा खाने को अशुभ मानते है| किसी काम पर जाने से पहले छींकना, तीन लोगों का इक्कठे जाना, बिल्ली का रास्ता काटना इत्यादि अशुभ माना जाता है|

आइए जानते है की बिल्ली शुभ का संकेत देती है या अशुभ का-

आज आपको बताते है कि बिल्ली कभी कभी अशुभ के साथ साथ शुभ का संकेत भी देती है|

बिल्ली को अशुभ का प्रतीक कब माना जाता है:   

अगर रास्ते में जाते समय अचानक से बिल्ली आकर आपका रास्ता काट जाए तो यह अशुभ माना जाता है, इस कारण आपको सफर में चोट लगने या कुछ नुकसान होने की संभावना हो सकती है और ऐसी मान्यता है कि बिल्ली को किसी बुरी घटना के होने का आभास पहले ही हो जाता है|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु की सवारी बिल्ली है, किसी की भी कुंडली में राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है जो की हमारे जीवन में समस्याओं का कारण बनता है|

बिल्ली का रोना तथा आपस में उनका लड़ना भी अशुभ माना जाता है, जिसने बिल्ली को रोते हुए एवं लड़ते हुए देख लिया उसके घर में क्लेश उत्त्पन्न होता है तथा धन की हानि होती है|

अगर बिल्ली आकर आपके सिर को चाटने लग जाए तो यह आपके बुरा संकेत होगा इससे आपको सरकारी काम में असफलता मिलती है और अगर बिल्ली पैर चाट कर जाए तो आप भविष्य में बीमार हो सकते है|

बिल्ली चुपके से घर में रखा हुआ दूध पी जाए तो यह अशुभ माना जाता है| ऐसा माना जाता है कि इससे घर में रखा धन नष्ट होता है, क्योंकि दूध समृद्धि का प्रतीक होता है| साथ ही दूध चंद्र ग्रह के प्रभाव में आने वाला पदार्थ है| बिल्ली अगर दूध पी जाती है तो यह चंद्र ग्रह पर राहु के अशुभ प्रभाव को बतलाता है, जो मानसिक तनाव होने का संकेत भी देता है|

बिल्ली के शुभ होने का संकेत:   

अगर आपको बिल्ली अपने बच्चों के साथ दिखाई दे, तो ये शुभ का संकेत होता है| इससे आप किसी खास रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात संभव होती है|

ऐसा माना जाता है की दीपावली की रात अगर आपके घर बिल्ली आए तो लक्ष्मी जी का आगमन घर पर होता है और धन की प्राप्ति होती है|

आपको यह पता है कि अगर बिल्ली आपका रास्ता काट जाए तो कुछ अनहोनी होगी, परन्तु कभी कभी बिल्ली का रास्ता काटना शुभ का संकेत भी माना जाता है| बिल्ली का बाएं तरफ से रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता, दाई तरफ से रास्ता काटना अशुभ माना जाता है

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *