हरिद्वार का प्रसिद्ध भारत माता मंदिर

भारत माता मंदिर हरिद्वार में स्थित है। इस मंदिर को मदर इंडिया मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण प्रसिद्ध धार्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर भारत माता को समर्पित है। इस मंदिर में आठ मंजिलें हैं एवं यह 180 फुट की ऊँचाई पर स्थित है।

मंदिर में पहली मंजिल पर भारत माता की मूर्ती स्थित है। दूसरी मंजिल पर शूर मंदिर है। जो भारत के शूर वीरों को समर्पित है। तीसरी मंजिल पर मातृ मंदिर है जो भारत की स्त्री शक्ति को समर्पित है। चौथी मंजिल महान भारतीय संतों को समर्पित है। पांचवी मंजिल विभिन्न धर्मों, इतिहास, एवं भारत के विभिन्न भागों की सुंदरता को प्रदर्शित करती है। छठवीं एवं सातवीं मंजिल पर देवी शक्ति एवं भगवान विष्णु के विभिन्न अवतार देखे जा सकते हैं।आठवीं मंजिल पर भगवान शिव का मंदिर है यहाँ से हिमालय, हरिद्वार एवं सप्त सरोवर के सुंदर दृश्यों को देखा जा सकता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *