अपने स्वभाव से जाने की आप तुला राशि के तो नहीं?

राशि चक्र के सातवें स्थान पर आती है तुला राशि जिसका चिन्ह तराजू है तथा राशि का स्वामी शुक्र है| तुला राशि वालों के नाम क्रमशः रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते अक्षरों से शुरू होते हैं यह राशि पश्चिम दिशा का प्रतिनिधित्व करती है| तुला राशि वाले ज्यादा कर के कफ की समस्या से पीड़ित रहते हैं इस राशि के जातक कठिन से कठिन परिस्थिति में भी विचलित नहीं होते साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी परिस्थितियों का सामना करने के लिए लगातार समझाते रहते हैं| ये बड़े ही दयालु होते हैं और दुःख या कठनाई की स्थिति में ये सभी को सहारा देते हैं तुला राशि वाले अपने मित्रों में बहुत पसंद किये जाते हैं क्योंकि इनमे व्यावहारिकता कूट कूट कर भरी होती है|

इस राशि के पुरुष चमकीली आँखों एवं सुन्दर व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं परन्तु सम स्वभाव वाले होते हैं| ये कलाप्रेमी, मिलनसार एवं सौंदर्य के उपासक होते हैं इनका झुकाव सुन्दरता के प्रति जरुरत से ज्यादा होता है| तुला राशि वाली महिलायें खूबसूरती के मामले में बड़ी किस्मत वाली होती हैं इनकी छवि इतनी मोहक होती है की कोई भी इनकी सुन्दरता देखते ही मोहित हो जाता है| तुला राशि की स्त्रियों की पहचान होती है उनकी खनकती हँसी और खुशमिजाज स्वभाव इनकी रूचि बुद्धि वाले काम को करने में ज्यादा होती है|

इस राशि के जातक अपने आप को तथा अपने घर को सजाने सवारने पर विशेष ध्यान देते हैं साथ ही इनकी रूचि गायन, कला और गृह कार्य में ज्यादा होती हैं| इस राशि के लोग बच्चों से बहुत प्यार करते हैं इस राशि के जातक बचपन में आज्ञाकारी, संस्कारी और सीधे स्वभाव के होते हैं| इनका रुझान खेल कूद और कला की ओर ज्यादा रहता है साथ ही ये घर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं| तुला राशि के जातक दुबले पतले और आकर्षक होते हैं साथ ही इनकी लम्बाई ज्यादा होती है ये व्यवहारिक होने के साथ आदर्शवादी भी होते हैं| ये सौम्य आवाज वाले होते हैं और मुस्कुराता हुआ चेहरा इनकी पहचान होती है|

इस राशि के लोग बड़े ही वफादार होते हैं चाहे व्यवसाय हो या जीवन ये अपने साथी का भरोसा कभी नहीं तोड़ते इन्हें ऐतिहासिक जगहों पर घूमना अच्छा लगता है| ये गीत, यात्रा तथा संगीत के क्षेत्र में रूचि रखने वालों लोगों से प्रभावित रहते हैं इस राशि के लोग न्यायप्रिय और उदार प्रवृति के होते हैं| इन लोगों को सफ़ेद एवं गहरा नीला रंग विशेष रूप से प्रिय होता है साथ ही स्थाई वैवाहिक जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं| तुला राशि की स्त्रियों में आत्मविश्वास भरा होता है और ये सामाजिक उत्सवों और पार्टियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं इस राशि की महिलायें वाद विवाद करने में वक़्त नहीं गंवाती| तुला राशि की महिलायें एक अच्छी माँ होती हैं और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और आत्मविश्वास में बढ़ावा देती हैं| तुला राशि वाले जातकों के बच्चे अच्छे भविष्य के लिए अपने माता पिता से दूर चले जाते हैं|

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *